बेकसूर को फंसाया जाए : आलम कासमी
हमसभी तरह के आतंकवाद के खिलाफ हैं। हमें इसका मुकाबला करना है। इंसाफ और अमन स्थापित हो, इसके लिए हमें काम भी करना है। लेकिन आतंकवाद के नाम पर किसी बेगुनाह को प्रताड़ित करने का विरोध जारी रहेगा। बेशक जो गुनहगार हो उसे सजा दी जाए, कानून अपना काम करे। यह बातें इमारत-ए-शरिया जमशेदपुर के प्रमुख काजी सऊद आलम कासमी ने झारखंड तंजीम की बैठक में कहीं।
जुगसलाई महतो पाड़ा रोड में गुरुवार को आयोजित बैठक में उलेमा-ए-कराम और समाज के अन्य प्रमुख लोगों प्रतिनिधि उपस्थित थे। काजी सऊद आलम कासमी ने कहा कि हमें अपनी बात राज्य केंद्र की हुकूमत तक पहुंचाने की जरूरत है, ताकि सही गुनहगारों को सजा मिले, किसी बेकसूर को नहीं। झारखंड तंजीम के केंद्रीय प्रधान सचिव मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी ने कहा कि आतंकवाद जैसी सोच इस्लाम के खिलाफ है। शांति फैलाना इसका पैगाम है। ऐसे में हमारी संस्था आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दहशतगर्दी के खिलाफ इंसानियत बचाओ तहरीक चलाई जाएगी। तंजीम द्वारा 27 मार्च को रांची में तहफ्फुनज-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस होगा।
समस्याओंके हल के लिए करना होगा काम : हबीबी
अध्यक्षीयभाषण में मौलाना मतीउल्लाह हबीबी ने कहा कि मुसलमानों की समस्याओं को हल करने के लिए मलसकी मतभेद, ग्रुपबाजी और राजनीति से ऊपर उठ कर एक साथ काम करना होगा। समस्याओं के निदान के लिए धार्मिक नहीं, बल्कि मिल्ली (सामाजिक) स्तर पर मंच की जरूरत है, ताकि विवादों से बचा जा सके। आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने की जरूरत है।
आवाजउठाने की जरूरत है : फिरोज खान
बैठकमें फिरोज खान ने कहा कि हाल ही में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तारी के बाद बेकसूर लोगों को पुलिस जांच एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित करने से मुसलमानों में बेचैनी है। पुन: ऐसा हो इसके लिए आवाज उठाने की जरूरत है।
बैठक को अब्बास अंसारी, मो. शब्बीर, मुमताज अहमद, जियाउल हक आदि ने भी संबोधित किया। दहशतगर्दी के खिलाफ इंसानियत बचाओ तहरीक कार्यक्रम के तहत अगला कार्यक्रम जुगसलाई में ही करने का निर्णय लिया गया। इसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। विदित हो कि पिछले दिनों शहर के कुछ युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें पकड़े गए कुछ युवकों को लोग बेकसूर बता रहे हैं।
जुगसलाई में झारखंड तंजीम के कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि और उपस्थित लोग।