अस्पताल में मरीजों के बीच बंटी रोटी-सब्जी
जमशेदपुर | रोटीबैंक और आदित्यपुर संत निरंकारी मिशन की ओर से गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच रोटी-सब्जी का वितरण किया गया। इस मौके पर आनंद गुप्ता, मनोज मिश्रा, जीएन शर्मा, शिशिर डे, अरविंद तिवारी, निशा सिंह, जसवंत सिंह, दीपू कुमार, विशाल कुमार, लखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, सौरव भट्टाचार्य, सुनिधि सिंह आदि मौजूद थे।