मुखिया ने किया चापाकल का उदघाटन
जमशेदपुर | परसुडीहस्थित सोपोडेरा ऊपर टोला में गुरुवार को मुखिया वसंती गुप्ता ने नारियल फोड़कर नए चापाकल का उदघाटन किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अनुशंसा पर पीएचडी विभाग द्वारा इस क्षेत्र में नया चापाकल लगाया गया है। मौके पर मीना देवी, ललिता देवी, नेहा देवी, चिंता देवी, पूजा देवी, बबीता देवी, राजेश ठाकुर, अजय कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।