पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

याद किए गए बाबा तिलका मांझी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगर में महिलाओं की तीरंदाजी प्रतियोगिता

परसुडीहस्थित तिलकागढ़ में गुरुवार को बाबा तिलका मेमोरियल क्लब द्वारा तिलका मांझी की 266वीं जयंती मनायी गई। इस दौरान अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी उपस्थित थे। दो दिवसीय बाबा के जयंती समारोह में क्लब द्वारा खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों द्वारा बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पहले चरण में प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद आेड़िशा से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्लब के अध्यक्ष रामचंद्र टुडू ने बताया कि शुक्रवार को बंगाल, ओड़िशा, चाकुलिया सहित कोल्हान के कलाकार तिलकागढ़ में अपने राज्यों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा नाटक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कुल 25 टीम हिस्सा लेगी। कार्यक्रम में घासीराम मुर्मू, कुंवर टुडू, मेघराय टुडू, श्याम चरण हांसदा आदि योगदान दे रहे हैं।

डिमना चौक पर समिति की सभा

बाबातिलका मांझी स्मारक समिति द्वारा गुरुवार को डिमना चौक पर सभा का आयोजन किया गया। इसमें कुमार चन्द्र मार्डी, मदन मोहन सोरेन, मंथन, सियाशरण शर्मा, रमेश मुर्मू, कुमार दिलीप, होंदा दास, गणेश शर्मा, दिलीप कुमार, नीलकमल महतो, शंभू मुखी ने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बाबा तिलका मांझी को इतिहास में उचित स्थान नहीं मिल पाया। वे महामानव थे, जो समाज के लिए आदर्श हैं। बाबा तिलका मांझी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ जोरदार विद्रोह किया था। इससे पहले उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। सभा को सफल बनाने में दिलीप सोरेन, फतेहचंद टुडू, राखाल सोरेन, भास्कर महतो, पप्पू सोरेन, दुर्लभ बेसरा, सुशीला सिंह, लखीन्द्र पात्र आदि का विशेष योगदान रहा।

तिलकागढ़ में आयोजित जयंती समारोह में उपस्थित राजकुमार सिंह अन्य।

जमशेदपुर| बागबेड़ास्थित रानीडीह गांव में गुरुवार को एकता महिला समिति द्वारा बाबा तिलका मांझी की 266वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अतिथि के रूप में अध्यापक सुनाराम मार्डी, बहादुर किस्कु, श्याम टुडू, गुरुजी बेसरा उपस्थित थे। अतिथियों ने बाबा तिलका मांझी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ग्रामीणों ने भी तिलका मांझी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बाजो किस्कु, लक्ष्मी मार्डी, पानो टुडू, तारा रानी टुडू, र|ा देवी आदि ने योगदान दिया।

जमशेदपुर| भाजपाके महानगर अध्यक्ष नंदजी प्रसाद, रमेश हांसदा ने डिमना चौक पर बाबा तिलका मांझी को श्रद्धांजलि दी। वहीं, अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने गुरुवार को मानगो डिमना रोड स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर प्रीति सिन्हा ने कहा कि देश को आजाद कराने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर मीना देवी, प्रमिला शर्मा, रीना सिंह, रेणु सिन्हा, कुंती देवी, बेबी कुमारी, रामदुलारी देवी, दुखनी देवी, निशा कुमारी, अनीता सिंह, नीलम कुमारी, पुष्पा वर्मा सहित काफी संख्‍या में महिलाएं उपस्थित थीं।

जमशेदपुर| करनडीहस्थित आईसेक परिसर में आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा बाबा तिलका मांझी की जयंती मनाई गई। इस दौरान अतिथि के रूप में आदिवासी सेंगेल अभियान के अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू द्वारा बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कविराज मुर्मू, सुमित्रा मुर्मू, आनंद मांझी, राम सिंह मुर्मू, पीआर मार्डी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...