ट्रैफिक जवान को चेचिस ने ठोका
जमशेदपुर। उलीडीहथाना क्षेत्र के डिमना चौक के पास ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान विवेक कुमार आरसी को चेचिस ने धक्का मार दिया। घटना दोपहर डेढ़ बजे की है। घटना के वक्त नो-इंट्री थी। जवान ने चेचिस चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह धक्का मारकर फरार हो गया। इस घटना में जवान का पैर फैक्चर हो गया। जवान का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।