हावड़ा-अहमदाबाद का टीटीई टीम के हत्थे चढ़ा
जमशेदपुर। दक्षिण-पूर्वरेलवे की विजिलेंस टीम ने बुधवार की रात हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में छापामारी की। इस दौरान ट्रेन के एसी कोच के टीटीई को वेटिंग वाले यात्रियों को रुपए लेकर बर्थ देने के आरोप में रंगेहाथ पकड़ा। टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि ट्रेन में वेटिंग वालों को सीट मिल जाती है, जबकि आरएसी वालों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है। इसी सूचना पर टीम हावड़ा स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई। खड़गपुर के बाद टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान जिन यात्रियों की वेटिंग सूची में बर्थ में पाया गया, उनसे जुर्माना भी लिया गया। साथ ही ट्रेन के टीटीई एसएन शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट भी तैयार की। टीटीई शर्मा चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगड़ा स्टेशन में पदस्थापित हैं। टीम टाटानगर में तड़के चार बजे उतरी।