शिविर में तीन सौ बच्चों की हुई दंत जांच
जमशेदपुर| गाढ़ाबासास्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल सीपी समिति मध्य विद्यालय में गुरुवार को नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दंत विशेषज्ञ डॉ. सुमन लोधा, डॉ. विशाल लोधा डॉ. पूजा वर्मा की टीम ने बच्चों की दांतों की जांच की और दवा दी। राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के तीन सौ बच्चों 15 शिक्षकों का चेकअप किया गया। शिविर का आयोजन समाधान संस्था की ओर से किया गया था। मौके पर स्कूल के अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, समाधान के मुख्य संरक्षक दिनेश कुमार, प्राचार्य शुक्ला मजुमदार डॉ कल्याणी कबीर उपस्थित थीं।