दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती
जमशेदपुर| जमशेदपुरमहानगर भारतीय जनता पार्टी की ओर गुरुवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने की। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित सांसद विद्युतवरण महतो ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सही अर्थों में राजनेता समाजसेवी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर रक्तदान भी किया गया। समारोह में चंद्रशेखर मिश्रा, हरेंद्र पांडे, अनिल मोदी, राजन कुमार सिंह, राजेश कुमार शुक्ला, कमल किशोर, तपन कर्मकार, सतीश सिंह,अप्पा राव, राम सिंह मुंडा, मुकुल मिश्रा, संजीव बनर्जी आदि उपस्थित थे।