पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपहृत महिला बच्चे संग लौटी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्कोकॉलोनी से अपहृत सिद्धार्थ कुमार की प|ी और बच्चे मामले में पुलिस ने प|ी का बयान गुरुवार को कोर्ट में 164 के तहत दर्ज कराया है। सीजेएम अजीत कुमार सिंह के आदेश पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कमल रंजन की अदालत में सिद्धार्थ की प|ी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से बचपन के साथी रामा शंकर चौधरी उर्फ बंटी के साथ मुंबई गई थी। उसने बताया कि सिद्धार्थ के साथ वर्ष 2010 में शादी हुई थी। इसके बाद जमशेदपुर आई और पति के साथ रहने लगी। घटना के डेढ़ माह पूर्व पति के साथ झगड़ा बहस हुई थी। मैंने कहा था कि घर छोड़ कर चली जाऊंगी। लेकिन पति ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया।

30 जनवरी को वह साथी रामा शंकर चौधरी के साथ मुंबई चली गई। मुंबई में नाला सुपारा में राम शंकर एक किराए के मकान में उनकी मां के साथ रह रही थी। बाद में पता चला कि पति ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस ने दोनों को थाना में बुलाकर पूछताछ की और छोड़ दिया। पति और उनके परिजन के मुंबई पहुंचने पर वह उनके साथ जमशेदपुर लौट आई। इसमें किसी का दोष नहीं है। मालूम हो कि टेल्को कॉलोनी निवासी सिद्धार्थ कुमार की प|ी समेत दो बच्चे पिछले 30 जनवरी को गायब हो गई थी। सिद्धार्थ ने टेल्को थाना में 8 फरवरी को समस्तीपुर बिहार निवासी बंटी उर्फ रामा शंकर चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

खबरें और भी हैं...