पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब राशन कार्ड के लिए 15 फरवरी तक किया जा सकेगा आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | जिलेमें खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने से गरीबों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है। अधिनियम लागू होने से हजारों लोगों का कार्ड रद्द हो गया। अब ऐसे पुराने कार्डधारियों के समक्ष ऊहापोह कि स्थिति बन गई है। पहले जो सुविधा मिलती था, उससे वंचित हो गए हैं और अब कार्ड भी नहीं बना है। इस कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति डीके तिवारी ने बताया कि नया राशन कार्ड बनाने के लिए 15 फरवरी तक आवेदन जमा होगा और 29 फरवरी तक इसका सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद नया कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय, अक्षेस कार्यालय और सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन जमा हो रहा है।

खबरें और भी हैं...