मानगो बस स्टैंड में होर्डिंग हटाओ अभियान
जमशेदपुर| भुइंयाडीहस्थित मानगो बस स्टैंड परिसर में लगी अवैध होर्डिंग को जिला प्रशासन ने देर रात हटवाया। रात 10 बजे से होर्डिंग हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने बड़े - बड़़े होर्डिग्स को हटाने के लिए क्रेन जीप क्रेन एरियल टावर की सहायता ली। मानगो बस स्टैंड में विजन एंड विजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगाए गए छह होर्डिंग को जमशेदपुर अक्षेस ने अवैध घोषित कर दिया था। इस कारण मंगलवार की देर रात एसडीओ सूरज कुमार की अगुवाई में टीम होर्डिंग हटाने पहुंची थी। टीम में अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, टैक्स दारोगा अयोध्या सिंह, जुस्को के जीएम कैप्टन धनंजय मिश्रा निर्मल सिंह शामिल थे।