पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

8 मार्च को शराब दुकान की बंदोबस्ती की जाएगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें शराब दुकानों की बंदोबस्ती आठ मार्च को होगी। झारखंड के उत्पाद आयुक्त विनोद शंकर ने सभी जिले में शराब की दुकानों की बंदोबस्ती की तिथि तय कर प्रशासन को जानकारी दे दी है। पूर्वी सिंहभूम में शराब दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन दो मार्च तक किया जाएगा। चार मार्च को शुल्क भुगतान की तिथि तय की गई है। इसके बाद आठ मार्च को उपायुक्त कार्यालय सभागार में लॉटरी से बंदोबस्ती होगी।

सरायकेला में एक पश्चिम सिंहभूम में चार को

उत्पादआयुक्त द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि पश्चिम सिंहभूम में 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा किया जाएगा। एक मार्च तक आवेदक आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे और चार मार्च को शराब दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी। सरायकेला-खरसावां जिले में 24 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि है। आवेदन शुल्क 26 फरवरी तक जमा किया जाएगा और एक मार्च को शराब दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी।

पांचसे आठ हजार तक शुल्क

उत्पादविभाग ने शराब दुकानों का आवेदन शुल्क भी तय किया है। नगर निगम क्षेत्र की दुकानों की बंदोबस्ती के लिए आठ हजार रुपए का आवेदन शुल्क तय किया गया है। नगर पंचायत, नगर पर्षद, नगरपालिका, अक्षेस क्षेत्र और प्रखंड मुख्यालय में स्थित दुकानों के लिए आवेदन शुल्क छह हजार रुपए तय किया गया है। पंचायत क्षेत्र की दुकानों को लिए पांच हजार रुपए आवेदन शुल्क तय किया गया है।

खबरें और भी हैं...