पत्नी का गर्भपात करा घर से निकाला
जमशेदपुर| सिदगोड़ाथाना क्षेत्र के 10 नंबर बस्ती सुखिया रोड में मंगलवार को प|ी रंजीता राव से ससुराल में मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि पहले उसका जबरन गर्भपात करा दिया और फिर दहेज में मिले सभी जेवर लेकर मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद वह मायके गई। महिला ने पति अप्पा राव समेत लक्ष्मी राव, ज्योति राव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रंजीता की शादी 2007 में कोर्ट में हुई थी। तब डेढ़ लाख रुपये जेवरात दहेज में दिए थे। बाद में फिर डेढ़ लाख रुपए ससुराल वाले मांगने लगे।