पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरुषोत्तम ट्रेन में 3 माह की बच्ची की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| नईदिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में मंगलवार को एक तीन माह के बच्ची की मौत हो गई। कटक निवासी बच्ची के पिता बसंत साहू सपिरवार ट्रेन की एस-9 बोगी में सवार थे। ट्रेन में बच्ची की तबियत बिगड़ने पर टीटीई से संपर्क किया गया, जिसके बाद गोमो में रेलवे के डॉक्टरों ने बच्ची को सिरफ इंजक्शन दिया। वहां से ट्रेन खुलने के बाद बच्ची ने सांस लेना बंद कर दिया। ट्रेन के टाटानगर आने पर पुन: रेलवे डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की, लेकिन उसकी सांसे रुक चुकी थी। जीआरपी थाना प्रभारी एसएन झा के मुताबिक बच्ची की मौत हो चुकी थी।

खबरें और भी हैं...