टैक्स दोरागा को मिला सेवा अवधि विस्तार
जमशेदपुर| मशेदपुरअक्षेस के टैक्स दारोगा अयोध्या सिंह को सेवा अवधि का विस्तार मिला है। सिंह बीते 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय ने उनके सेवा अवधि विस्तार का आग्रह नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह से किया था। प्रधान सचिव के निर्देश के आलोक में डीसी डॉ. अमिताभ कौशल ने आठ फरवरी को एक साल के सेवा अवधि विस्तार का आदेश जारी कर दिया। सिंह ने मंगलवार को नए सिरे से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।