पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घाघीडीह : बाल सुधार गृह से चार बच्चे फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परसुडीहथाना अंतर्गत घाघीडीह बाल सुधार गृह से मंगलवार की शाम चार बच्चे खेलने के दौरान दीवार कूदकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीडीपीओ संध्या रानी, डीएसपी बीएन सिंह और परसुडीह पुलिस बाल सुधार गृह पहुंची और जांच की। चार बच्चे अनाथ थे और उनकी देखभाल बाल सुधार गृह में की जा रही थी।

ऐसेफरार हुए बच्चे: बालसुधार गृह में खेल के मैदान में सभी बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी क्रम में बैडमिंटन के नेट को रस्सी बना कर उसमें चप्पल बांधकर उसे फेंक कर दीवार पर लगे तार में फंसा दिया। उसी के सहारे चारों बच्चे दीवार कूदकर फरार हो गए।

ये हुए फरार

शिवाकुमार 2012, ओम प्रकाश भुईंया 2013, सूरज महतो 2015 और खेरा तिर्की इसी वर्ष बाल सुधार गृह में रखे गए थे।

रेलवेस्टेशन बस स्टैंड में तलाश

बालसुधार गृह से फरार हाेने के बाद चारों बच्चों की तलाश टाटानगर रेलवे स्टेशन और मानगो बस स्टैंड में की जा रही है। मालूम हो कि इससे पूर्व भी कई बार बच्चे बाल सुधार गृह से फरार हुए हैं।

^चार बच्चे बाल सुधार गृह से शाम को फरार हो गए है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ^ संध्यारानी, सीडीपीओ

घाघीडीह बाल सुधार गृह में कर्मचारियों से पूछताछ करते पुलिस पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...