पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जलापूर्ति योजना का काम शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागबेड़ाग्रामीण जलापूर्ति योजना का काम मंगलवार को राणेडीह के डोबाडुगंरी पहाड़ पर शुरू हो गया है। पहले चरण में फिल्टर प्लांट का निर्माण हो रहा है। काम शुरू होने के अवसर पर पंचायती राज व्यवस्था के निर्वाचित प्रतिनिधियों के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नायके बाबा गणेश मुर्मू ने पूजा अर्चना की। इस योजना के पूरा होने पर बागबेड़ा और उसके आसपास के 21 पंचायत की लगभग 2.25 लाख आबादी को लाभ होगा। योजना पर 134 करोड़ रुपए खर्च होंगे। योजना को जमीन पर उतारने के लिए बागबेड़ा महानगर विकास समिति तीन साल से आंदोलन कर रही थी। ग्रामीण काम शुरू होने की खुशी में पारंपरिक नृत्य करते हुए जुलूस निकालकर कार्यस्थल पर पहुंचे थे।

नौ माह विलंब से शुरू हुआ काम: विश्वबैंक की प्रायोजित इस योजना का शिलान्यास आठ अप्रैल 2015 को सीएम रघुवर दास ने बागबेड़ा सिदो-कान्हू मैदान में किया था। योजना का काम तमिलनाडु की आईएल एपेक्स कंपनी कर रही है। योजना को अप्रैल 2017 में पूरा करना है। काम नौ माह विलंब से शुरू हुआ है। फिल्टर प्लांट बनाने के लिए चयनित जमीन पर विवाद होने के कारण विलंब हो रहा था। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को डोबाडुगरी में फिल्टर प्लांट के लिए जमीन का सुझाव दिया। इसके बाद काम शुरू हुआ। नौ हजार वर्गफीट में फिल्टर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पांच स्थानों पर पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा।

रेलवे नहीं दे रहा एनओसी

बागबेड़ाग्रामीण जलापूर्ति योजना के सोनारी दोमुहानी से पानी आपूर्ति की जाएगी। पानी का पाइप जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी के समीप टाटानगर-आदित्यपुर रेल मार्ग के नीचे से गुजरेगी। रेलवे की ओर से एनओसी नहीं दिया जा रहा है। इस जलापूर्ति योजना में रेलवे की जमीन पर बसी 35 बस्तियां भी शामिल हैं। रेलवे इन बस्तियों में पाइप लाइन बिछाने के लिए एनओसी पेयजल स्वच्छता विभाग को नहीं दे रहा है। अब सांसद विद्युतवरण महतो रेल प्रशासन पर एनओसी जारी करने के लिए दबाव बना रहे हैं।

इनपंचायतों को होगा लाभ

बागबेड़ाकी सात, कीताडीह की चार, घाघीडीह की पांच, करनडीह की तीन और परसुडीह की दो पंचायत।

येथे उपस्थित

जिलापार्षद किशोर यादव, पेयजल स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता सुशील टुडू, बागबेड़ा महानगर विकास समिति के सुबोध झा, छोटराय मुर्मू, कृष्णाचंद्र पात्रो, स्वपन कुमार दास, ग्राम प्रधान साकरो सोरेन, चुनका मार्डी, चुनका मुर्मू, मुखिया सरस्वती टुडू, सविता मुर्मू, सुबोध झा, छोटराय मुर्मू, राजू शर्मा, जमुना हांसदा, सुमी केराई सहित 21 पंचायत के मुखिया।

बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पूजा करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...