आज सर्राफा कारोबार बंद रखने का आह्वान
जमशेदपुर| अखिलभारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के सदस्यों की बैठक मंगलवार को केपी स्वर्णकार की अध्यक्षता में साकची में हुई। इसमें केंद्र सरकार की नीति के विरोध में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा 10 फरवरी को बुलाई गई देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कोल्हान इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने कोल्हान के सर्राफा व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया। बैठक में धर्मेंद्र कुमार, अमन, सुजीत प्रसाद आदि मौजूद थे।