संपत्ति हड़पने की साजिश की जांच का आदेश
जमशेदपुर| बर्मामाइंसकमल कुमार मावंडिया की संपत्ति हड़पने के मामले की जांच का आदेश सीएम सचिवालय ने एसएसपी अनूप टी मैथ्यू को दिया है। कमल ने सीएम सचिवालय को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उनके चचेरे भाई पवन कुमार अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उनकी संपत्ति हड़पने की साजिश रच रहे हैं। कमल कुमार ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत सीएम सचिवालय से जानना चाहा था कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई की गई है।