पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैंक के कैशियर पर झूठा मुकदमा करने का केस दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| राज्यसरकार ने गोलमुरी शाखा के एक बैंक कैशियर सह मानगो रोड नंबर-15 निवासी जयनंदन सिंह के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने और साक्ष्य को नष्ट करने के आरोप में गोलमुरी थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें बताया गया है कि जयनंदन सिंह ने गोलमुरी शाखा के पूर्व प्रभारी सिकंदर सुंब्रई, अखिलेश कुमार लाल, डीडी मिश्रा, श्याम नंदन और सोना बारिक के खिलाफ 6 लाख 96 हजार 5 सौ रुपए गबन का आरोप लगाते हुए 21 मई 2013 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के क्रम में अनुसंधानकर्ता सीताराम सिंह ने उसे गलत पाया। सिंह की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जयनंदन सिंह पर केस करने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं...