पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंपनियों से निकल रहा दूषित पानी, ग्रामीण परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटापावर, लाफार्ज और स्टील स्ट्रीप व्हील कंपनी से निकलने वाले दूषित पानी और प्रदूषण से कई पंचायतों के ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियां हो रही हैं। इन पंचायतों के पशु-पक्षियों की दूषित पानी पीने से मौत हो रही है। इस संबंध में जमशेदपुर प्रखंड उपप्रमुख अफजल अख्तर ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद विभाग रांची और क्षेत्रीय पदाधिकारी, आदित्यपुर को मंगलवार को मांग पत्र सौंपकर शीघ्र समाधान करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि यह समस्या गदड़ा, गोविंदपुर, खुकड़ाडीह, हितकु और खाकड़ीपाड़ा और इनके आस-पास से सटे पंचायतों में हैं। यहां लगभग 3000 (तीन हजार) एकड़ जमीन पर खेती होती है। इन कंपनियों के दूषित पानी और कोयला की राख से खेत की पैदावार खराब हो रही है।

खबरें और भी हैं...