श्री श्याम केंद्रीय समिति टाटानगर की बैठक आज
जमशेदपुर। श्रीश्याम केन्द्रीय समिति टाटानगर की बैठक शुक्रवार को शिव मंदिर साकची में रात्रि साढ़े बजे से होगी। इसमें 15 मार्च की शाम साढ़े चार बजे टाटानगर से जयपुर के लिए खुलनेवाली विशेष ट्रेन श्याम रथ के सफल संचालन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को समिति के अध्यक्ष महावीर अग्रवाल ने दी। बैठक में भक्त सुझाव दे सकते हैं।