मानगो में भगवान का हुआ अन्नाधिवास
जमशेदपुर। मानगोशंकोसाई रोड नं 2 स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गुरुवार को भी अनेक अनुष्ठान हुए। तीसरे दिन की शुरुआत देवी-देवताओं की पूजा के साथ हुई। स्थानीय पंडित विंध्याचल उपाध्याय और मथुरा, वृंदावन, बनारस इलाहाबाद से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं का अन्नाधिवास 40 क्विंटल अनाज से कराया। इस दौरान काफी संख्या में महिलाओं ने यज्ञशाला की परिक्रमा की। दिनभर मंदिर परिसर मंत्रों के जाप से गूंजता रहा। वहीं, संध्या आरती के बाद स्थानीय मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। पंडित विंध्याचल उपाध्याय ने बताया कि अनुष्ठान का समापन 13 फरवरी को पूर्णाहुति, हवन भंडारे से साथ होगा। अनुष्ठान को सफल बनाने में यमुना प्रसाद, सचिव रवींद्र कुमार रवि, अजय शर्मा आदि योगदान दे रहे हैं।