जवान हनुमनथप्पा के निधन पर शोक व्यक्त
जमशेदपुर। राष्ट्रवादीयुवा कांग्रेस पार्टी की ओर से जवान हनुमनथप्पा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार को पार्टी के भुइयांडीह स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर राहुल सिंह, दीपक मजुमदार, शेखर शुभम, सौरव कुमार आदि उपस्थित थे।