कारोबार करने के लिए जारी लाइसेंस की आड़ में किया गया था निर्माण, प्रशासन ने चलाया अिभयान
जिलाप्रशासन ने गुरुवार को पुराना कोर्ट परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लगभग ढाई घंटे चले अभियान के दौरान 25 दुकानों को तोड़ दिया। इनमें अधिकतर वैसी दुकानें थी जिन्हें पुराना कोर्ट परिसर में कारोबार करने का लाइसेंस दिया गया, पर इन लोगों ने लाइसेंस की आड़ में दुकान बना ली थी। अब पुराना कोर्ट परिसर में एक-दो दुकानें बची हैं, जिनके संबंध में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है।
पुलिसबल उपलब्ध नहीं होने के कारण हुई देर
प्रशासनने दोपहर 12 बजे से ही पुराना कोर्ट परिसर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की योजना बनाई थी, पर आरक्षी केंद्र से पुलिस बल देर से पहुंचा। जिस वक्त पुलिस के जवान डीसी कार्यालय पहुंचे, उस वक्त कान्वाई चालक उपायुक्त कार्यालय में चिपको आंदोलन कर रहे थे। इस कारण पुलिस बल को उसी स्थान पर रोक दिया गया। आंदोलन जब समाप्त हुआ, तो एसडीओ सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल पुराना कोर्ट परिसर के लिए रवाना हुआ। तोड़-फोड़ दस्ता जब अतिक्रमण स्थल पर पहुंचा, तो पाया कि जुस्को की ओर से बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई थी। जुस्को के कर्मचारी ने जब बिजली की आपूर्ति बंद की, तब अभियान शुरू किया गया।
अभियान में ये भी थे शामिल
डीसीएलआरमनोज कुमार रंजन, डीएलओ अखिलेश कुमार सिन्हा, सीओ मनोज कुमार, डीएसपी अनिमेष नैथानी, कार्यपालक दंडाधिकारी यस्मिता सिंह, जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी दीपक सहाय, बिष्टुपुर थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार, टैक्स दारोगा अयोध्या सिंह आदि।
पुराना कोर्ट परिसर में 25 दुकानें टूटीं
पुराना कोर्ट परिसर में अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ती जेसीबी