गुड़ाबांदा में सिपाही की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर/श्यामसुंदरपुर
गुड़ाबांदाथाना अंतर्गत माछभंडार गांव के पांड्राशोली टोला में तीन अपराधियों ने सिपाही की प|ी मायनोवती हेम्ब्रम (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार रात 10 बजे की है।
महिला का पति सनातन हेम्ब्रम झारखंड पुलिस में है और चाईबासा में पदस्थापित है। वह पास के गांव मुड़ाकाटी के धीयघुटू टोला का रहने वाला है। मृतका के परिजनों ने सनातन पर हत्या का आरोप लगाया है। मायनोवती पति से अलग अपने मायके माछभंडार में रहती थीं। रात में जबरन दरवाजा खुलवाकर अपराधी घर में घुसे और सीने में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी माैत हो गई। परिजनों ने रात में गुड़ाबांदा थाना को सूचना दी, लेकिन पुलिस गुरुवार की सुबह पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा गया है।
मुसाबनी के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ की। छानबीन में पुलिस को घर के पीछे प्लास्टिक थैले में शराब की बोतल खाने-पीने के सामान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने खाया-पीया और सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी।
मायनोवती हेम्ब्रम