पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अपराधी पिलपिल पप्पू भेजा गया जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | मानगोपुलिस ने मारपीट छिनतई के एक मामले में जवाहरनगर रोड नंबर-13 निवासी अपराधी पिलपिल पप्पू उर्फ हुसैन अली को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इस मामले में आजादनगर रोड नंबर-4 निवासी सह लॉज गल्फ रेस्ट हाउस के मालिक दाउद अहमद ने पिलपिल पप्पू और बंटी समेत पांच अज्ञात के खिलाफ उनकी लॉज में घुसकर मारपीट करने तथा काउंटर से पांच हजार रुपए ले जाने का आरोप लगाते हुए मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि अपराधी पप्पू अन्य के साथ उनकी लॉज में आया और दो कमरे की मांग की। मैनेजर द्वारा आईडी मांगने पर मैनेजर के साथ मारपीट की। हल्ला सुनकर आए तो अपराधियों ने हमें भी मारा और काउंटर से पांच हजार रुपए निकाल कर चलते बने।

खबरें और भी हैं...