अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन ने अनुमंडल स्तर पर गठित किया धावा दल
जमशेदपुर| जिलेमें अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने अनुमंडल स्तर पर धावा दल का गठन किया है। गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में धावा दल का गठन किया गया। धावा दल में एसडीओ के अलावा संबंधित क्षेत्र के डीएसपी, सहायक खनन पदाधिकारी, खनन निरीक्षक, सहायक वन संरक्षक, वाणिज्य कर पदाधिकारी, संबंधित क्षेत्र के अंचलाधिकारी थाना प्रभारी को शामिल किया गया है। जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स में 16 सदस्य हैं। अनुमंडल स्तर पर धावा दल की हर माह एसडीओ बैठक करेंगे। डीसी ने टास्क फोर्स के सदस्यों को आदेश दिया कि गुड़ाबांधा में पन्ना का अवैध खनन हर हाल में रोकें। बैठक में एसएसपी अनूप टी मैथ्यू, ग्रामीण एसपी मो अर्शी, एडीसी सुनील कुमार, धालभूम के एसडीओ सूरज कुमार, घाटशिला के एसडीओ संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।