एनएस ग्रेड के कर्मियों के मसले पर यूनियन नेतृत्व से वार्ता
जमशेदपुर|टाटा स्टीलके एनएस ग्रेड के मसले पर गुरुवार की शाम 18 कमेटी मेंबर टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में आकर आफिस बेयरर्स से मुलाकात की। यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि इस मसले पर कंपनी प्रबंधन के साथ सीधी बातचीत कराई जाएगी। एनएस ग्रेड के कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले कमेटी मेंबरों ने डीए को रिवाइज करने, बढ़ते ग्रेड के साथ आईबी प्रति प्वाइंट को भी बढ़ाने, सेवानिवृत्त के बाद भी मेडिकल सुविधा देने, आश्रित भाई एवं बहन को भी मेडिकल सुविधा दिलाने, उन्हें भी पदनाम देने, लीव एनकैशमेंट में हो रही तकनीकी खामी को दूर करने की मांग की। यूनियन नेतृत्व ने आश्वासन दिया कि वेज रिवीजन के समय इस मसले पर कंपनी प्रबंधन से बात होगी।