13 से दैनिक भास्कर का ट्रेड फेयर आमबागान में
जमशेदपुर | दैनिकभास्कर के ट्रेड फेयर 2016 का आयोजन 13 से 17 फरवरी तक साकची स्थित आमबागान में किया जाएगा। ट्रेड फेयर सुबह 11.00 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक चलेगा। इसमें रियल स्टेट, ऑटो मोबाइल और बैंकिंग सेक्टर के दर्जनों स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रतिदिन लक्की ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा और उपभोक्ताओं को आकर्षक उपहार जीतने का मौका भी मिलेगा। दैनिक भास्कर शहरवासियों के लिए एक ही छत के नीचे रियल स्टेट, ऑटो मोबाइल और बैंकिंग सेक्टर आदि की सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ट्रेड फेयर का आयोजन कर रहा है। शहरवासी ट्रेड फेयर का लाभ उठा सकते हैं और डिस्काउंट के साथ फाइनेंस की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
इनकेलगेंगे स्टॉल : अरुणाइंफ्रास्ट्रक्टर, श्रीकृष्णा होम्स, सीबीएल डेवलपर्स, पैरामाउंट कंस्ट्रक्शन, झारखंड मेन दीप, ग्रीन वुड्स, याशिका ग्रीन सिटी, एसएमआर निर्माण प्राइवेट लिमिटेड, आशियाना हाउसिंग, लक्ष्य कंस्ट्रक्शन, सूरज कंस्ट्रक्शन, एमएस कंस्ट्रक्शन, रेनॉल्ट, प्रज्ञा ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई।