कैंप फायर में विद्यार्थियों ने की मस्ती
जमशेदपुर | तीसरेयुवा महोत्सव के समापन के बाद एमएनपीएस ऑडिटोरियम में कैंप फायर का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के अलावा महोत्सव में आए दूसरे कॉलेजों को विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती की। विद्यार्थियों ने घंटे भर से अधिक समय तक डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया।
करीमसिटी कॉलेज ने लगाया आरोप
युवामहोत्सव के निर्णय को लेकर करीम सिटी कॉलेज ने विरोध जताया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, उनके विद्यार्थियों ने चार प्रतियोगिता में पहले, दो में दूसरे एक में तीसरा स्थान प्राप्त कर कुल 155 अंक अर्जित कर ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता था। लेकिन आयोजक ने अपने कॉलेज को चैंपियन बनाने के लिए डिबेट प्रतियोगिता के विपक्ष में फर्स्ट आने वाले विद्यार्थी के 25 प्वाइंट काट दिए।
इधर, मेजबान कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ डीपी शुक्ला ने कहा कि महोत्सव में छह प्रतियोगिता ही आयोजित हैं, जिसके कुल अंक 150 हैं। ऐसे में किसी कॉलेज को 155 अंक कैसे मिल सकते हैं? उन्होंने कहा कि डिबेट प्रतियोगिता के पक्ष विपक्ष में करीम सिटी कॉलेज के स्टूडेंट्स विजेता रहे हैं। चूंकि, यह एक प्रतियोगिता है, इसलिए एक ही विजेता का प्वाइंट जोड़ा जाएगा। जहां तक दूसरे को विजेता घोषित कर पुरस्कार देने की बात है तो यह उस छात्र को प्रोत्साहित करने के लिए किया गया, क्योंकि उसने भी बहुत प्रभावी ढंग से अपनी बात रखी थी।
पहले पढ़ना तो सीख ले भाई
महोत्सवमें आमंत्रण भेजकर नहीं बुलाए जाने पर यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष सागेन बेसरा अपने समर्थकों के साथ जब आडिटोरियम में विरोध जताया, तो मंच पर बैठ अतिथि मौजूद विद्यार्थी सकते में गए। इस बीच सागेन बेसरा मंच पर चढ़कर अपनी बात रखने लगे। ऑडिटोरियम में मौजूद अन्य विद्यार्थी इसका विरोध करने लगे, लेकिन आयोजकों वॉलेंटियर्स ने विद्यार्थियों को शांत कराया। फिर सागेन बेसरा अपना विरोध पत्र पढ़ने लगे। इस दौरान वे अटक जा रहे थे। इस पर एक छात्रा ने कहा- भाई पहले पढ़ना तो सीख ले। इससे माहौल गंभीर बन गया। विद्यार्थियों का रुख देख छात्र संघ के नेता वहां से चले गए। बाद में एबीएम कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश दुबे जय नारायण मुंडा ने विरोध पत्र डीएसडब्ल्यू को सौंपा।
वर्कर्सकॉलेज बधाई का पात्र : डीएसडब्ल्यू
डीएसडब्ल्यूने कहा कि तीसरे युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज प्रबंधन बधाई का पात्र है। यूनिवर्सिटी की ओर से पहले महोत्सव की मेजबानी चार बड़े कॉलेज को देने का निर्णय लिया गया था, पर उन कॉलेजों के प्रभारी प्रिंसिपल ने मेजबानी करने से इनकार कर दिया। छोटा कैंपस होने के बावजूद जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज प्रबंधन ने जिस टीम भावना से महोत्सव का आयोजन किया है, उससे दूसरे कॉलेजों को सीख लेकर मेजबानी के लिए आगे आना चाहिए। थेउपस्थित : डॉराजवार, डॉ एसएस रजी, डॉ एम. जकारिया, डॉ नेहा तिवारी, अमिताभ सेनापति, डॉ याहिया इब्राहिम, डॉ रागिनी भूषण, डॉ केपी शुक्ला आदि।