बिजली के खंभे पर 4 जी का वायर
जुगसलाई में जानी-मानी मोबाइल कंपनी की ओर से 4जी टाॅवर लगाने का काम चल रहा है। तार बिछाने के दौरान सुरक्षा नियमों की साफ अनदेखी की गई है। बिजली और टेलीफोन के खंभे के सहारे हैवी तार को लटकाया गया है। ऐसे में अत्यधिक लोड होने पर पोल के टूटने की आशंका है। बिजली के संपर्क में आने पर जानलेवा साबित हो सकता है। बिजली टेलीफोन विभाग की आपत्ति के बगैर जुगसलाई नगरपालिका की ओर से कार्रवाई नहीं की जा सकती है। बता दें, शुक्रवार को जुगसलाई में 4जी मोबाइल टाॅवर का केबल लगाने का काम चल रहा था। एक पाठक ने तस्वीर भेजकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है। विशेषज्ञों की मानें ताे बिजली पोल के सहारे मोबाइल टावर का केबल टांगना गलत है।