स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों की दादागीरी
जमशेदपुर } यहतस्वीर टाटानगर स्टेशन की है। यहां ट्रेन अाने की घोषणा होते ही स्टेशन के प्रवेश निकासी द्वार के पास ऑटो चालकाें का जमघट लग जाता है। वे स्टेशन के पास बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़ा कर देते हैं। ऐसे में निजी वाहन से आने वालों को स्टेशन में प्रवेश करना मुश्किल हो जाता है। जबकि स्टेशन के पास यातायात व्यवस्था बाधित हो, इसके मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई है। बावजूद इसके ऑटो चालकों की मनमानी नहीं थम रही है। पुलिस कर्मी कार्रवाई करने की बजाय तमाशबीन की तरह खड़ा रहते हैं। इनकी निष्क्रियता के कारण चालकों के हौसले बुलंद हैं। यही कारण है कि स्टेशन के पास जाम लगना आम बात हो गई है। ऐसे में टाटानगर रेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होना लाजिमी है।