पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नाली का पानी सड़क पर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेकनगर रोड संख्या-5 में जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। कुछ दिनों से नालियों की साफ-सफाई नहीं हुई है। घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। डस्टबिन से कचरे का उठाव बंद है। राहगीरों का सड़क पर चलना मुहाल है। रखरखाव के अभाव में नालियों की स्थिति जर्जर हो गई है। मिट्टी कचरे से नालियां जाम हो गई हैं। तकरीबन तीन माह से यही स्थिति है। स्थानीय निवासी अवध कुमार सिंह, श्यामलाल, दुर्योधन सिंह, रघुवीर दत्ता, त्रिलोचन सिंह, रुक्मिणी, नटवर लाल, सुधीर कुमार, लालटू महतो, दशमथ सोरेन चंद्रदीप सिंह ने समस्या से निजात पाने के लिए मुखिया से लिखित शिकायत की, मगर कार्रवाई के नाम पर नतीजा सिफर है। कभी वे फंड की कमी तो कभी चुनाव का बहाना बनाते हैं। लोगों की मानें तो जिम्मेदारों को इनकी परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। सफाई व्यवस्था बहाल नहीं होने से लोग काफी निराश हैं। इलाके में बदबू फैल रही है।

खबरें और भी हैं...