पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानगो में विधिपूर्वक प्रतिमा का जलाधिवास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मानगोशंकोसाई रोड नं 2 स्थित श्रीश्री शीतला मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का बुधवार को दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी अनेक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूजा की शुरुआत देवी-देवताओं के आहवान से साथ हुई। इसके बाद बनारस इलाहाबाद से आए पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश, कार्तिक मां पार्वती की प्रतिमा का जलाधिवास कराया। पूजा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर मंदिर परिसर मंत्रों के जाप से गूंजता रहा। वहीं, संध्या आरती के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में मुख्य रूप से यमुना प्रसाद, सचिव रवींद्र कुमार रवि, अजय शर्मा, पंडित विंध्याचल उपाध्याय आदि योगदान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...