पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साकची : शीतला माता मंदिर में भक्तों ने किया चंडी पाठ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| साकचीशीतला माता मंदिर में आयोजित रुद्र चंडी पाठ के दूसरे दिन बुधवार को भी कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे। यज्ञ की शुरुआत सुबह में देवी-देवताओं के आह्वान अग्नि स्थापना के साथ हुई। इसके बाद पुरोहितों ने रुद्र चंडी पाठ शुरू किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्लोक के जाप से गूंज उठा। पूजा के दौरान भगवान काशी विश्वनाथ स्फोटिकेश्वर का रुद्राभिषेक किया गया। वहीं, शाम में मंदिर में रामचरितमानस पाठ हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

येदे रहे योगदान : ओमप्रकाशभगत, अशोक भगत, पंडित कामेश्वर पांडेय, पं. रामराज पांडेय, पं. अशोक पांडेय, पंडित राकेश उपाध्याय, पं. विनोद पांडेय, पं. विवेक पांडेय, अखिलेश पाठक, अजय तिवारी, पप्पू पाठक, सुनील, एमके पाठक, छोटू बाबू आदि।

खबरें और भी हैं...