बागबेड़ा : शिविर में 95 यूनिट रक्त संग्रह
जमशेदपुर| बागबेड़ासीपी टोला स्थित शिव नगर में बुधवार को स्व. प्रमोद सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि योगेश मल्होत्रा दिनेश कुमार उपस्थित थे। शिविर का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस दौरान कुल 95 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद सिंह, विजय सिंह, चुन्नू सिंह, मुन्ना सिंह आदि ने योगदान दिया।