पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांवलीसूरत पर मोहन दिल दीवाना हो गया..., आज मेरे बाबा को किसने सजाया..., चल खाटू के धाम पता नहीं क्या तुझे मिल जाए..., जो है भक्तों का रखवाला वो है खाटूवाला... आदि खाटू वाले बाबा श्याम के भजनों पर जुगसलाई में भक्त झूमते नजर आए। मौका था श्याम भजन के कार्यक्रम का, जो जुगसलाई नया बाजार निवासी प्रभुदयाल नरेडी के आवास पर संपन्न हुआ। बाबा श्याम का आकर्षक दरबार सजाया गया था। इस मौके पर स्थानीय कलाकार प्रेम अग्रवाल एंड टीम ने बाबा श्याम के भजनों की अमृतवर्षा कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 0 इससे पहले संतोषी मनोज द्वारा अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की गई। श्री गणेश वंदना के साथ दोपहर तीन बजे से भजन का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो रात आठ बजे तक चला। मुख्य आकर्षण श्याम बाबा का भव्य दरबार, अखंड ज्योत श्याम रसोई प्रसाद था। कार्यक्रम की समाप्ति आरती प्रसाद वितरण के साथ हुई। अनुष्ठान में अनीता, संजय, अंजु, प्रकाश, सरिता, प्रिया, मनोज आदि ने योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...