पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बैठक में मातृभाषा दिवस मनाने पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| झारखंडबंगभाषी समन्वय समिति की बैठक बुधवार को साकची स्थित कार्यालय में विकास मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 21 फरवरी को समिति और विवेकानंद मिलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद मिलन संघ मैदान में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भाषा आंदोलनकारियों पर आधारित वृत्तचित्र दिखाया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में चंदन दत्ता, बाबूलाल चक्रवर्ती, असीम डे, चित्रदीप भट्टाचार्य, चंदन चंद्र, नेपाल दास, जयंतो घोष, परितोष, अमन मुखर्जी, रीना घटक, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...