पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कैंसर जागरूकता प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने लिया भाग

कैंसर जागरूकता प्रतियोगिता में 110 बच्चों ने लिया भाग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| मारवाड़ीयुवा मंच स्टील सिटी शाखा ने बुधवार को कैंसर जागरूकता अभियान के तहत जुस्को स्कूल कदमा में चित्रांकन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच के शाखा अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर सात दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सचिव सुमित देबुका ने बताया कि सात दिनों तक अभियान चलाया जाएगा और अंतिम दिन बच्चों को पुरस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाखा द्वारा गुरुवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुबह आठ से 11 बजे तक कैंसर जागरूकता हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। मौके पर अजय अग्रवाल, नीरज धूत, अजय चेतानी, किशोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...