एडीसी के बॉडीगार्ड ने रोका तो संस्थान के सदस्यों ने कहा-मारा, नौ घंटे हंगामा
एडीसीसुनील कुमार से मिलने गए बाल मजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के प्रतिनिधिमंडल को बॉडीगार्ड (अंगरक्षक) ने रोका, धक्का देकर पीछे धकेला, तो संस्थान के सदस्यों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। धरना, प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी। नौ घंटे तक उपायुक्त कार्यालय परिसर हंगामे की भेंट चढ़ा। बुधवार पूर्वाह्न 11.30 बजे से शुरू हुआ धरना रात 8.30 बजे तब समाप्त हुआ, जब एसडीओ सूरज कुमार सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी ने एडीसी के अंगरक्षक प्रकाश कुमार को बर्खास्त करने की अनुशंसा का आश्वासन दिया।
बर्खास्तगी की अनुशंसा के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना
रातआठ बजे सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और संस्थान के लोगों से बात की। इससे पहले एस़डीओ ने सदान ठाकुर से फोन पर बात की और आश्वासन दिया कि अंगरक्षक को बर्खास्त करने की अनुशंसा की जाएगी। एसडीओ के आश्वासन दिया, तो धरना समाप्त हुआ। हालांकि संस्थान के मुख्य संयोजक सदान ठाकुर ने कहा है कि यदि शुक्रवार तक प्रशासन ने अंगरक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो संस्थान के सदस्य मानगो पुल जाम करेंगे।
धरना पर बैठे, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
घटनाके बाद सदान ठाकुर और उनके साथ आए लोग उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना पर बैठ गए और प्रशासन विरोधी नारे लगाने लगे। कुछ देर तक कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद सभी लोग भवन में प्रवेश कर गए और एडीसी के चैंबर के बाहर बरामदा में धरना पर बैठ गए। धरना की सूचना मिलते ही एसडीओ सूरज कुमार बातचीत करने पहुंचे। एसडीओ ने आधा घंटा तक उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानें। दो टूक कहा- जबतक एडीसी के अंगरक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे धरना से नहीं उठेंगे। एसडीओ लौट गए। प्रशासन फुटपाथ पर रहने वालों के साथ किसी तरह की सख्ती से पेश आने के मूड में नहीं था। हालांकि डीसी कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
ऐसे शुरू हुआ बवाल
बालमजदूर मुक्ति सेवा संस्थान के सदस्य फुटपाथ पर रहने वाले लोगों का राशन कार्ड, आधार कार्ड मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने की मांग को लेकर डीसी डॉ अमिताभ कौशल को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। डीसी अपने कक्ष में नहीं थे, तो कर्मचारियों ने एडीसी सुनील कुमार से मिलकर ज्ञापन सौंपने को कहा। संस्थान के सदस्य एडीसी से मिलने उनके कक्ष के बाहर पहुंचे। एडीसी के कर्मचारियों ने कहा कि दो- तीन लोग ही मिल सकते हैं, जबकि प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी लोग मिलने की बात पर अड़ गए। फिर क्या था सदस्यों कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि ज्ञापन सौंपने के लिए आए लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका कर्मचारियों वहां उपस्थित एडीसी के अंगरक्षक प्रकाश कुमार ने विरोध किया और उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। अंगरक्षक का कहना है कि उसने किसी के साथ मारपीट नहीं की है। दूसरी ओर सदान ठाकुर का आरोप है कि अंगरक्षक ने उनके और केदार भरतिया के साथ मारपीट की।
एसडीओ सूरज कुमार के समझाने पर भी नहीं माने प्रदर्शनकारी(बाएं) और जवान को बर्खास्त नहीं किए जाने पर सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी को पुल जाम की चेतावनी दी।