पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • हैलो! यूपी से मुन्ना बजरंगी बोल रहा हूं, जान से हाथ धो बैठोगे

हैलो! यूपी से मुन्ना बजरंगी बोल रहा हूं, जान से हाथ धो बैठोगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके उलीडीह मंडल अध्यक्ष नीरज सिंह (कदमा उलियान निवासी) को फोन कर जान मारने की धमकी दी गई है। नीरज भाजपा कार्यकर्ता छोटू पंडित हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं। नीरज ने पार्टी के वरीय नेताओं के साथ बुधवार को एसएसपी अनूप टी मैथ्यू से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी ने आश्वास्त किया है कि शीघ्र ही धमकी देने वाला पुलिस की पकड़ में होगा।

कदमाथाना में की गई लिखित शिकायत

नीरजने इस संबंध में कदमा थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइलनंबर धारक को हिरासत में लिया है। वह मानगो का ही रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल खो गया है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

वेद की मां की मृत्यु से जुड़ा मामला

पुलिसजांच में अभी तक यह बात सामने आई है कि तीन दिन पहले हत्याकांड के एक आरोपी वेद प्रकाश सिंह की मां का देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए वेद को जेल से बाहर लाया गया था। उस दौरान उनके उत्तरप्रदेश से कई सगे संबंधी आए थे। उनकी मां की अस्थियां विसर्जन करने के लिए परिवार वाले बनारस गए हैं। उसी दौरान ही नीरज सिंह को धमकी देकर डराने की कोशिश करने की रणनीति बनाई गई। पुलिस इस मामले को भी खंगाल रही है।

कौन था छोटू पंडित

छोटूपंडित मानगो मंडल का सक्रिय कार्यकर्ता था। 29 अक्टूबर 2015 को उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद बवाल हुआ था। पुलिस ने मामले में तेज प्रताप सिंह, वेद प्रकाश सिंह, विकास तिवारी, मोहन सिंह चंदन सिंह को गिरफ्तार किया था। ये अभी जेल में हैं।

सीएम रघुवर दास को देंगे जानकारी

भाजपाके जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि इस घटना को मुख्यमंत्री रघुवर दास के संज्ञान में लाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष को भी मामले की जानकारी देते हुए जिला प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी करने और उन्हें कठोर कार्रवाई देने की मांग की जाएगी। एसएसपी से मिलने वालों में नंदजी प्रसाद, चितरंजन वर्मा, मुकुल मिश्रा, विकास सिंह, गोपाल जायसवाल, राजेश साव, उमाशंकर सिंह, दीपू सिंह, सुरंजन राय, संध्या नंदी, शशांक सिन्हा, अरविंद महतो, निमाई अग्रवाल, अमरेंद्र पासवान, शंकर बनर्जी, सूरज नारायण, भाला पांडे, तारक मुखर्जी, आदि शामिल थे।

दो बार आया फोन

नीरजने पुलिस को बताया कि मंगलवार को उन्हें 8797374768 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उत्तरप्रदेश का डॉन मुन्ना बजरंगी बताते हुए कहा कि छोटू पंडित हत्याकांड की गवाही से पीछे हट जाओ, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा। तुम्हारा कार्यक्षेत्र उलीडीह है। वहीं जान ले लेंगे। भाजपा की राजनीति भी तुम्हारी जान नहीं बचा पाएगी। नीरज सिंह ने बताया कि सुबह 9.05 से 9.25 के बीच धमकी देने वाले का दो बार फोन आया। पहली बार तो उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन दोबारा उसी नंबर से फोन आने पर उनके होश उड़ गए।

^नीरज सिंह के मामले की जांच की जा रही है। जिस नंबर से धमकी मिली है। उसके धारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही अपराधी पुलिस की पकड़ में होंगे।^ शंकरठाकुर, कदमा थाना प्रभारी

एसएसपी को मामले की जानकारी देने पहुंचे भाजपा के नंदजी प्रसाद अन्य।

खबरें और भी हैं...