पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन मापी करने गई टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीरिपोर्टर | जमशेदपुर

बागबेड़ाथाना अंतर्गत रानीडीह गांव में बद्रीनाथ प्रसाद की जमीन की मापी करने गई जिला प्रशासन की टीम को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने टीम का जमकर विरोध किया। लगभग डेढ़ घंटे तक विरोध होने के बाद प्रशासनिक टीम बगैर मापी किए लौट गई।

क्याहै मामला

बागबेड़ाके रानीडीह गांव में स्व. रामवरण केउरी के पुत्र बद्रीनाथ प्रसाद की रैयती जमीन (खाता नंबर-265 प्लाट नंबर-1330) है, जिसे वर्तमान में ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक जमीन बताया जा रहा है। बद्रीनाथ ने एसडीओ को आवेदन देकर उनकी जमीन वापस दिलाने की अपील की थी। इसी आलोक में बुधवार को मजिस्ट्रेट के तौर पर सीओ मनोज कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी रामेश्वर उरांव एवं जिला पुलिस के जवान पहुंचे थे। जमीन मापी के लिए टीम पहुंचने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन पर काफी वर्षों से ग्रामीणों द्वारा सार्वजनिक कार्य किया जाता है। साथ ही खेलने के लिए फुटबॉल मैदान भी बनाया गया है।

9 अक्टूबर को भी हुआ था विरोध

9अक्टूबर 2015 को भी प्रशासन ने उक्त जमीन की मापी का प्रयास किया था। उस समय भी ग्रामीणों ने विरोध किया था। तब निर्णय हुआ था कि मिलजुलकर समाधान निकाला जाएगा। परंतु अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

नहींकिया गया बल प्रयोग

^रानीडीहमें मजिस्ट्रेट के साथ जिला पुलिस की टीम जमीन मापी करने गई थी। ग्रामीणों के विरोध के कारण जमीन मापी नहीं हो सकी और टीम लौट आई। पुलिस द्वारा कोई बल प्रयोग नहीं किया गया।^ रामेश्वरउरांव, बागबेड़ा थाना प्रभारी

मापी करने गई टीम को घेरे रानीडीह गांव के निवासी।

खबरें और भी हैं...