शहर में सर्राफा सदस्यों की हड़ताल का असर नहीं
जमशेदपुर | ऑलइंडिया सर्राफा एसोसिएशन के समर्थन में अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के सदस्यों द्वारा शहर में आहूत हड़ताल का कोई असर नहीं दिखा। शहर में सर्राफा दुकानें सामान्य रूप से खुली रहीं। संस्था के कोल्हान अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति के विरोध में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की पहल पर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गई थी। लेकिन दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद नहीं किए। हड़ताल का असर ग्रामीण क्षेत्रों में रहा।