अब हर सप्ताह चेकपोस्ट पर नए सेल्स टैक्स अफसर
बहरागोड़ा गितिलिपी में 15 फरवरी से नई व्यवस्था
सिटीरिपोर्टर | जमशेदपुर
एनएच-33पर बहरागोड़ा और पश्चिमी सिंहभूम के गितिलिपी चेकपोस्ट पर वाणिज्य कर अधिकारी को हर सप्ताह बदल दिया जाएगा। 15 फरवरी से नई व्यवस्था प्रभावी होगी। वाणिज्य कर सचिव सह आयुक्त निधि खरे के आदेश पर ऐसा हुआ है।
जमशेदपुर प्रमंडल के संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) रघुवंश मणि लाल ने बुधवार को बताया कि नई व्यवस्था के तहत बहरागोड़ा में चार एवं गितिलिपी में तीन वाणिज्य कर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जेसीने शिकायत की थी
जेसी(संयुक्त आयुक्त प्रशासन रघुवंश मणि लाल ने 21 जनवरी को बहरागोड़ा चेकपोस्ट का अचानक दौरा किया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया था कि चेकपोस्ट के बगल से ऐसा रास्ता है जिसके जरिए रात में ट्रकों को बिना टैक्स दिए पार कराया जाता है। इसमें पुलिस की संदिग्ध भूमिका का इशारा किया गया था। इस वजह से पिछले हफ्ते बहरागोड़ा के थाना प्रभारी चितरंजन मिश्रा को निलंबित कर दिया गया। संयुक्त आयुक्त ने इन दोनों रास्तों में हाइट बार लगाने की भी सिफारिश की है। उन्होंने अपनी शिकायत और अनुशंसा उपायुक्त एवं सीनियर एसपी से की थी।