आजीवन कारावास के सजायाफ्ता कैदी की हार्ट अटैक से टीएमएच में मौत
जमशेदपुर | घाघीडीहजेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे प्रजापति भगत (50 वर्ष) की हार्ट अटैक से टीएमएच में मौत हो गई। रविवार की दोपहर सीने में दर्द की शिकायत पर जेल के डॉक्टरों की सलाह पर उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उसकी स्थिति को भांप कर डॉक्टरों ने उसे टीएमएच रेफर कर दिया। टीएमएच में इलाज के क्रम में मंगलवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।
भांजेकी हत्या में हुई थी सजा
जादूगोड़ाके काला पत्थर स्थित टोला कुर्काडीह निवासी प्रजापति भगत ने अपने तीन भाइयों संग मिलकर वर्ष 2003 में भांजे की हत्या कर दी थी। इस मामले में 23 मार्च 2011 को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। परिजनोंको दी गई थी जानकारी
प्रजापतिकी तबीयत बिगड़ने के बाद जेल प्रशासन द्वारा उसके परिजनों को सूचना दे दी गई थी। इसके बाद टीएमएच में परिजन उसकी देखभाल कर रहे थे। प्रजापति भगत के शव का गुरुवार को डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड की टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।