पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टेल्को वर्कर्स यूनियन में अब धोखे से हस्ताक्षर कराने पर गरमाई राजनीति

टेल्को वर्कर्स यूनियन में अब धोखे से हस्ताक्षर कराने पर गरमाई राजनीति

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टेल्कोवर्कर्स यूनियन की अंदरुनी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही। बुधवार को यूनियन के दो कमेटी मेंबर्स-सांतनु कुमार पुष्टी और रणविजय कुमार ने यूनियन महामंत्री प्रकाश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया है।

इन दोनों की ओर से मीडिया को जारी पत्र में कहा गया है कि प्रकाश कुमार ने कंपनी के अंदर हुई 2 फरवरी की घटना को लेकर उनसे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराया। लेकिन बाद में उस हस्ताक्षर वाले पत्र में दो और नये मामले जोड़ दिये, जिसमें यूनियन कोष की उच्च स्तरीय जांच कराने के साथ कोर कमेटी के निष्कासित पांच सदस्यों की सदस्यता बहाली की है। इन दोनों ने महामंत्री की इस कार्रवाई को धोखा बताया और दूसरे कमेटी मेंबर्स से अनुरोध किया है कि वे इनके बहकावे में आकर हस्ताक्षर नहीं करें। इनका कहना है कि रजिस्ट्रर में जिन दो मामले को बाद में जोड़ा गया है उसकी हैंडराइटिंग दूसरी है। उधर, यूनियन महामंत्री प्रकाश कुमार का कहना है कि पहले से ही तीन मामले पर हस्ताक्षर कराये गये हैं। वे दोनों किसी के बहकावे में आकर ऐसी बात कर रहे हैं। उन्होंने इस बात से इंकार किया कि किसी को धोखा में रखकर हस्ताक्षर कराया गया है।

यूनियन अध्यक्ष अमलेश कुमार गत 2 फरवरी को टाटा मोटर्स के जीएम सुमंत कुमार सिन्हा के कार्यालय में अपने साथ हुए गाली गलौज और मारपीट को लेकर बुधवार को डीएसपी अनिमेष नथानी से मिलें और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। डीएसपी ने अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई जरूर करेंगे।

बाहरीलोगों को भगाएंगे और अच्छा ग्रेड भी कराएंगे

अध्यक्षअमलेश कुमार ने यूनियन विवाद को लेकर बुधवार को कहा कि सारे विवाद की जड़ कोर कमेटी के बाहरी लोग हैं। अब उनका एकमात्र उद्देश्य उन्हें यूनियन से बाहर का रास्ता दिखाना है। इसके लिए वे हर स्तर पर कोशिश करेंगे। ग्रेड रिवीजन को लेकर घबड़ाये कर्मचारियों से उन्होंने कहा है कि वे बेहतर ग्रेड कराएंगे। एक बार बोनस में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से धोखा खा चुके हैं। अब वे दोबारा ऐसा नहीं होने देंगे।

संजयमिश्रा तीन दिन के लिए सस्पेंड

अपनेडिवीजनल हेड के साथ बदसलूकी और अनुशासनहीनता को लेकर जांच के दायरे में चल रहे कमेटी मेंबर संजय मिश्रा के खिलाफ कंपनी प्रबंधन ने कार्रवाई कर दी है। उन्हें तीन दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। इस कार्रवाई को लेकर बुधवार को कंपनी परिसर में चर्चा का बाजार खूब गर्म रहा।

खबरें और भी हैं...