फोर्टीज अस्पताल से आए सीनियर एसोसिएट
जमशेदपुर| टाटास्टील के कोक प्लांट में सीनियर एसोसिएट आलोक कुमार सिन्हा कोलकाता के फोर्टीज अस्पताल में 12 दिन तक इलाज के बाद बुधवार को जमशेदपुर लौट आए। कुर्ला एक्सप्रेस से वे यहां आए। फिर उन्हें आदित्यपुर आवास ले जाया गया। उन्हें रिसीव करने के लिए कोक प्लांट के हेड रंजन सिंह, सीनियर मैनेजर (एचआरएम) विकास कुमार, टीडब्ल्यूयू उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, नीतेश राज, कमेटी मेंबर विश्वजीत सहित कई लोग टाटानगर स्टेशन गए थे। उनके कटे हुए पांव का घाव भरने में दो माह का समय लगेगा। इसके बाद आर्टिफिशियल लिंब लगाया जाएगा। टाटा स्टील के कोक प्लांट के बैटरी नंबर 10-11 में 29 जनवरी को शुक्रवार की सुबह करीब 5.30 बजे हुए दर्दनाक हादसे में सीनियर एसोसिएट आलोक कुमार सिन्हा का पैर कट गया था। घटना के तत्काल बाद आलोक को एयर एम्बुलेंस से कोलकाता भेज दिया गया था।