पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कान्वाई चालकों ने किया जल सत्याग्रह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| पिछले30 दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दे रहे टाटा मोटर्स के कान्वाई चालकों ने बुधवार को सुवर्णरेखा नदी के गांधी घाट के समीप जल सत्याग्रह किया। आंदोलन के 31वें दिन उपायुक्त कार्यालय परिसर में गुरुवार को चिपको आंदोलन की घोषणा की गई है। इसमें उपायुक्त कार्यालय परिसर में वृक्ष से कान्वाई चालक चिपकेंगे और पेड़ पर चढ़ेंगे। झामुमो की अगुवाई में आंदोलन चल रहा है। मौके पर झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन बाबर खान, प्रमोद लाल, ज्ञानसागर प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, उमेश प्रसाद आदि शामिल थे। दूसरी ओर, ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन ने बैठक कर न्यूनतम मजदूरी को लेकर कान्वाई चालकों की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को गलत बताया है। बैठक में यूनियन अध्यक्ष संजय ठाकुर, जय नारायण सिंह, अमरजीत सिंह, शिव नारायण रजक, मो. हलीम, स्वामीनाथ पांडेय, श्याम यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...