पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेडीसी की बैठक में पढ़ाया जाएगा नैतिकता का पाठ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील के विभिन्न विभागों में जेडीसी की मीटिंग में उत्पादन, उत्पादकता, सुरक्षा के साथ अब नैतिकता का भी पाठ पढ़ाया जाएगा। बुधवार को बोर्ड रूम में ज्वाइंट वर्क्स काउंसिल (जेडब्ल्यूसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। जेडब्ल्यूसी चेयरमैन बीके डिंडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में एथिक्स काउंसलर तृप्ति राय द्वारा जेडीसी की बैठकों में नैतिकता की जानकारी देने का प्रस्ताव रखा। उनके प्रस्ताव को जेडब्ल्यूसी ने स्वीकार कर लिया। यह प्रस्ताव भी आया कि अब जेडब्ल्यूसी की मीटिंग एक के बजाय दो माह में की जाय। बैठक में टाटा स्टील के टीक्यूएम प्रेसिडेंट आनंद सेन, वाइस प्रेसिडेंट सुरेश कुमार, आलोक कनागत, बी के दास, सुधांशु पाठक, चीफ प्रिक्योरमेंट अमिताभ बख्शी, चीफ एचआरएम चैतन्य भानु, ग्रुप चीफ आई आर जुबीन पालिया, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी, कमेटी सदस्य जे हसन, तारकेश्वर लाल, एके दुबे, हरिशंकर सिंह, भास्कर तिवारी, मनोहर मुखिया, राजेश, अब्दुल रफीक, वी शंकर राव, एके मिश्रा, आरआर सिंह, मनोज मिश्रा, एम भास्कर राव, एसके चौधरी, सुनील दास, रामनाथ सिंह, एके राजू, रमेश, अमरनाथ, जेड आलम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...